Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Usha Rani v. Project Category-Un-Register Ansal Landmark Townships Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/12/1202/2019

Decision date
2025-12-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 4-शिकायत संख्या:-"0८0२45/2/]202/209 उषा रानी बनाम अंसल लैंडमार्क टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुई। विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 26.03.2025 के अनुपालन में शिकायतकर्ता द्वारा-तकनीकी निरीक्षण हेतु शुल्क अदा नहीं किया गया है। आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा यूनिट का तकनीकी निरीक्षण कराये जाने हेतु धनराशि अदा करने में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो रही है। यदि शिकायतकर्ता यूनिट के सम्बन्ध में तकनीकी निरीक्षण कराना चाहता है, तो वह नियमानुसार निर्धारित शुल्क अदा करें या निर्धारित शुल्क की धनराशि का डिमाण्ड ड्राफ्ट रेरा के नाम का बनाकर भौतिक रूप से रेरा मुख्यालय में दाखिल करें। तद्पश्चात रेरा की तकनीकी टीम को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट का तकनीकी निरीक्षण कर अपनी आख्या एक माह के अन्दर प्रस्तुत करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 44.03. 2026 को पेश eT | (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण