Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Om Prakash Dhyani v. Raksha Vigyan Karamchari Sahakari Awas Samiti Ltd

Complaint No. NCR145/11/65320/2020

Decision date
2022-03-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

Soyo भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 86-शिकायत संख्या :-- Sect-39/I/NCR45/I/65320/2020 ओम प्रकाश ध्यानी बनाम रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति दिनांक :- 24/02/2022 कोविड-49 को दृष्टिगत रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गई और वादी का वाद प्रस्तुत किया गया। पुकार पर परिवादी अनुपस्थित | प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता सुश्री प्रीति उपस्थित हुईं। माननीय पीठ द्वारा पूर्व में परिवादी के वाद को सुनवाई के दौरान Abeyance में रखे जाने हेतु आदेश पारित किया गया था। परिवादी द्वारा धारा-39 के अन्तर्गत प्रार्थना पत्र प्रेषित करते हुए अनुरोध किया गया है कि उनके वाद को पुनः सुनवाई हेतु पुर्नस्थापित किया जाये। चूंकि धारा-39 के अन्तर्गत पारित आदेश में केवल लिपिकीय त्रुटि का ही सुधार किया जा सकता है। प्रश्नगत वाद में पारित आदेश में लिपिकीय त्रुटि नहीं है। ऐसी स्थिति में परिवादी द्वारा प्रेषित प्रार्थना धारा-39 के अन्तर्गत अच्छादित नहीं होता है। परिवादी अपने परिवाद को पुर्नस्थापित कराये जाने हेतु प्रार्थना प्रेषित कर सकते है। आदेश परिवादी का प्रार्थना पत्र धारा-39 के अन्तर्गत निरस्त किया जाता है। पत्रावली कार्यालय संचयित हो। (भानु प्रताप सिंह) (सदस्य) उ०प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर