Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Deepak Singh Sengar v. Raksha Vigyan Karamchari Sahakari Awas Samiti Ltd

Complaint No. NCR145/11/65254/2020

Decision date
2022-01-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

Sono भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर पीठ-2 रेक्टिफिकेशन आदेश 54-शिकायत संख्या :- Sect-39/I/NCRI45//65254/2020 दीपक सिंह सेंगर बनाम रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी अवास समिति लि० प्रस्तुत पत्रावली भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 20:6 की धारा-39 के अन्तर्गत प्रस्तुत की गयी है जो कि निम्नवत्‌ प्राविधान्वित है :- प्राधिकरण, अभिलेखों से प्रकट किसी गलती को सुधारने की दृष्टि से, इस अधिनियम की अधीन किये गये आदेश की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर किसी समय, उसके द्वारा पारित किसी आदेश को संशोधित कर सकेगा और यदि पक्षकारों द्वारा उसके ध्यान में गलती लायी जाती है तो ऐसा संशोधन करेगा | परन्तु ऐसा कोई संशोधन किसी आदेश के सम्बंध में, जिसके विरूद्द इस अधिनियम के अधीन अपील प्रस्तुत की गयी है, नहीं किया जायेगा। परन्तु यह कि प्राधिकरण अभिलेख से प्रकट किसी गलती का सुधार करते समय, इस अधिनियम के उपबन्ध के अधीन पारित उसके आदेश के सारवान्‌ भाग का संशोधन नहीं करेगा। परिवादी की अधिवक्ता सुश्री तनु सिंघल उपस्थित Sel प्रतिवादी अनुपस्थित। परिवादी की अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि उनका वाद पीठ द्वारा Abeyance में रखा गया है, जसमें वह पुनः सुनवाई चाहती हैं। परिवादी की अधिवक्ता द्वारा जिस आश्य से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है, वह रेरा अधिनियम की धारा-39 की श्रेणी में नहीं आता है। ऐसी स्थिति में परिवादी की अधिवक्ता का प्रार्थना पत्र को खारिज किया जाता है। यदि परिवादी की अधिवक्ता अपने वाद में पुनः सुनवाई चाहती हैं, तो पीठ के समक्ष पुनः सुनवाई हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। पत्रावली दाखिल दफ्तर की जाये। आदेश पोर्टल पर अपलोड | दिनांक :- 20,/42 / 2024

Y सिंह) (सदस्य) Sono भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर