Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Prem Singh v. Anthem Yash Kirti Infracity Pvt Ltd

Complaint No. NCR145/11/102406/2022

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। आदेश अन्तर्गत धारा-34, पीठ-2 (पूर्व पीठ-4) उपस्थिति :- श्री टी. वेंकटेश, सदस्य शिकायत संख्या :-- NCRI45/4/02406/2022 प्रेम सिंह बनाम एंथम यश कीर्ति इंफ्रासिटी प्रा. लि. प्रस्तुत शिकायत प्रार्थना पत्र शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के विरुद्ध समस्त जमा धनराशि ब्याज सहित वापस दिलाये जाने हेतु संस्थित किया गया है। प्रश्नगत प्रकरण में पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी थी। उभयपक्ष के cet को सुना गया व पत्रावली का अवलोकन किया गया। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में विपक्षी द्वारा अपने कथन के समर्थन में लिखित जवाब व "Swamih Investment Fund I" प्राप्त किये जाने से सम्बन्धित साक्ष्य दाखिल किये गये हैं। इस सम्बन्ध में उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण कार्यालय द्वारा पारित आदेश संख्या-8653 / यू.पी.-रेरा / प्रशा. wet. / 2023-24, दिनांक 20.06.2023 में निम्नवत्‌ उललेखित है कि :- "Swamih Investment Fund I" से वित्त पोषित परियोजनाओं के मामलों में परियोजना के निर्माण तथा विकास कार्यों के दौरान परियोजना के आवंटियों को सामान्तया परियोजना से बाहर आने तथा रिफण्ड प्राप्त करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जिन आवंटियों के पक्ष में पहले से रिफण्ड के आदेश हैं, उनमें भी आदेश क्रियान्वयन के आवेदन को स्थगन (stay) पर रखा जाएगा।

रेरा पोर्टल पर जाँच के उपरान्त पाया गया कि रेरा प्राधिकरण के समक्ष विपक्षी द्वारा परियोजना के पूर्णता की तिथि 29.05.2027 दी गयी है, ऐसी स्थिति में पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत मई, 2027 तक कोई आदेश पारित किया जाना सम्भव नहीं है, ऐसी दशा में वर्तमान शिकायत को abeyance में रखा जाता है। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाए। पत्रावली दाखिल दफ्तर हो। br. \44 a. वेंकटेश (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण