Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vimal Kumar v. Harsha Associates Pvt ltd

Complaint No. NCR145/11/0914/2019

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | पीठ-2 उपस्थिति:- श्री बलविन्दर कुमार, सदस्य कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 30-शिकायत संख्या:-- NCRI45//094/209 विमल कुमार बनाम हर्षा एसोसिएट्स प्रा.लि. कोविड-49 को दृष्टिगत रखते हुए Video Conferencing के माध्यम से सुनवाई की गई और पत्रावली पेश की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित। शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 28.02.2020 के अनुसार अभी तक यूनिट की रजिस्ट्री नहीं करायी गयी है। यह भी अवगत कराया गया है कि oe यूनिट का कब्जा 0 वर्ष पहले प्राप्त हो चुका है। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया है कि विपक्षी द्वारा अन्य आवंटियों की रजिस्ट्री करायी जा रही है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह दिसम्बर 2020 तक शिकायतकर्ता के यूनिट की रजिस्ट्री करायें। यदि विपक्षी द्वारा दिसम्बर 2020 तक शिकायतकर्ता के यूनिट की रजिस्ट्री नहीं करायी जाती है, तो दिसम्बर 2020 के पश्चात्‌ पत्रावली को धारा-63 के अंतर्गत दण्ड निर्धारण हेतु प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत की जाये। पत्रावली दाखिल दफ्तर की जाये। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। दिनांक :- 29/40/2020 (बलविन्दर कुमार) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण