Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Smt Neelam Gupta v. Raksha Vigyan Karamchari Sahakari Awas Samiti Ltd
Complaint No. NCR145/11/0122/2019
- Decision date
- 2025-06-02
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 47-शिकायत PEM-—NCRI45//022/209 श्रीमती नीलम गुप्ता बनाम रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 02.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री संतोषः गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 09.04.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है। इस प्रकार विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश-*पत्र दिनांक 09.04. 2025 का अनुपालन नहीं किया गया है। विपक्षी द्वारा माननीय पीठ-02 द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.09.2020 का भी आज तक अनुपालन नहीं किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को वैध ओ.सी./सी.सी. सहित प्लॉट का कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और न ही आदेश का अनुपालन करने में विपक्षी कोई रुचि ले रहा है। अतः विपक्षी पर आदेशों की अवहेलना करने के कारण धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित fear जाना उचित होगा।
अतः ऐसी स्थिति में माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.09.2020 के क्रा में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को इस आशय से प्रेषित की जाये कि वह विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत ais / पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु पत्रावली को रेरा प्राधिकरण के समक्ष पेश करें। शिकायतकर्ता द्वारा सिविल vee संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत प्रार्थना-पत्र इस आशय का दाखिल किया गया है कि प्लॉट को aw कर, Relax नियुक्त कर कब्जा दिलाया जाये और रजिस्ट्री कराई जाये, क्योंकि विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं ye किया जा रहा है। अतः: शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल उक्त प्रार्थना-पत्र को स्वीकार किया जाता है। अतः ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्निया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / प्रशा. / 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार परियोजना--रब्य4 Vigyan (Sanskriti Phase-l) में एक 250 वर्ग गज के प्लॉट को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है।
अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रश्नि संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा सके। पत्रावली aed अग्रिम सुनवाई दिनांक 42.08.2025 को पेश हो। चर आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण