Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Smt Neelam Gupta v. Raksha Vigyan Karamchari Sahakari Awas Samiti Ltd

Complaint No. NCR145/11/0122/2019

Decision date
2025-04-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 44-शिकायत PI—NCRI45/]/022/209 श्रीमती नीलम गुप्ता बनाम रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति लि आदेश-पत्र दिनांक: 09.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री संतोष कुमार पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी आज अनुपस्थित है। विपक्षी पिछली तिथि पर भी अनुपस्थित था। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी किया जा चुका है, परन्तु विपक्षी आज भी अनुपस्थित है। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 22.09.2020 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही शिकायंतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। इस पीठ के आदेश-पत्र दिनांक 03.0.2024 के अनुपालन में भी कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट का कब्जा देते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई दिनांक 02.06.2025 को पेश हो।

— आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण