Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ankit Sharma v. Mahaluxmi Realtech Pvt Ltd

Complaint No. NCR145/10/82936/2021

Decision date
2025-03-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 44-शिकायत संख्या:-]0८2९45/]0/82936/202। अंकित शर्मा बनाम महालक्ष्मी रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड, आदेश-पत्र दिनांक: 06.03.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ज्योति शर्मा उपस्थित हुई। विपक्षी की ओर से अपना जवाब दिनांक 24.42.2024 रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिसके साथ में संलग्नक-4 कब्जा प्रस्ताव तथा आंशिक पूर्णता-पत्र दाखिल किया गया है, लेकिन विपक्षी द्वारा कोई बकाया धनराशि शिकायतकर्ता की ओर नहीं दर्शाई गई है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह एक माह के अन्दर शिकायतकर्ता को वैध sitet सी.सी. सहित आवंटित यूनिट का कब्जा देना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो स्वयं इस न्यायालय द्वारा सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 अन्तर्गत यूनिट को aw कर रिसीवर नियुक्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 07.04.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण