Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vimal Chauhan v. Skyhigh Infraprojects Private Limited

Complaint No. NCR145/10/82835/2021

Decision date
2025-04-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 /63 सपठित नियम-24 49-शिकायत WA—NCR 45/0/82835/202 विमल चौहान बनाम _ . स्काईहाई इन्फ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हर्षित गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री विनीत उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि कब्जा प्रस्ताव-पत्र बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित किया जा चुका है, लेकिन उसको अभी ओ. सी. प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी ने जो बकाया देयों की गणना शीट प्रेषित की है, वह अनुचित है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह इस सम्बन्ध में अपनी आपत्ति गणना शीट सहित रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह भी अपनी गणना शीट रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा विपक्षी 2 माह के अन्दर vad परियोजना का ओ.सी प्राप्त कर रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि वैध ओ.सी. /सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराई जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई दिनांक 08.07.2025 को पेश हो। | i, है आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण