Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

sudha tyagi v. Mahaluxmi Realtech Pvt Ltd

Complaint No. NCR145/10/63145/2020

Decision date
2024-10-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

Toto भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ- न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत नियम-24 26-शिकायत GO:-NCRI45/0/63745/2020 सुधा त्यागी बनाम महालक्समी रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड, आदेश पत्र दिनांक:- 6/0/2024 शिकायतकर्ता का वाद नियम-24 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित एवं विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री श्वेता तिवारी उपस्थित। पत्रावली आज न्यायालय में उपलब्ध नहीं है। पत्रावली लेखा विभागीय कार्य हेतु श्रीमान सचिव रेरा द्वारा तलब की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उसको अभी यूनिट का कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है और विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री भी निष्पादित नहीं करायी गई है। यह भी कहा गया कि विपक्षी के पास ओ.सी. नहीं है और बिना ओ.सी. के अवैध बकाया धनराशि की मांग की जा रही है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि एक सप्ताह के अन्दर वैध ओ.सी./सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव बकाया देयों सहित देना सुनिश्चित करें ताकि कोई बकाया हो तो शिकायतकर्ता दे सकें। उसके पश्चात कब्जे एवं रजिस्ट्री की कार्यवाही की जाएगी। पत्रावली अग्रिम तिथि 27/7/2024 को वास्ते सुनवाई पेश हो। amo to सिहँ (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण