Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Atul Kumar Tyagi v. Suncity Hi-Tech Infrastructures Pvt. Ltd
Complaint No. NCR145/10/62756/2020
- Decision date
- 2025-12-09
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 48-शिकायत WAM—NCR45/0/62756/2020 अतुल कुमार त्यागी बनाम सनसिटी हाई-टेक gegen प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो weit के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अदनान उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावलीं का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 20.03:2025, 606.2025 एवं 47.09.2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी: सहित बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विपक्षी द्वारा आज तक माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश 43.07.202i के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 43.07.2024 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने के कारण विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु दिनांक 7.09.2025 को आदेश पारित करते हुए आदेश की प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जा चुकी है। लेकिन उसके पश्चात भी विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है।
शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना-पत्र इस आशय का दाखिल किया गया है कि विपक्षी द्वारा यूनिट को निरस्त करने की धमकी दी जा रही है। अतः ऐसी स्थिति में विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह नियम-24 की कार्यवाही के दौरान तक शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में यथास्थिति बनाये रखें और शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित /हस्तांतरित न करें और न ही किसी तृतीय पक्ष का हित सर्जित करें | आम विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 2 माह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 09.03.2026 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण