Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anubhuti Singh v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/09/99465/2022

Decision date
2025-04-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा--38 /40/63 सपठित नियम-24 27-शिकायत संख्या : NCRI45/09/99465/2022 अनुभूति सिंह बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मंयक उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित उपस्थित हुए। आज पत्रावली नियम-24, के अन्तर्गत सुनवाई हेतु सूचिबद्ध है, परन्तु अभी तक पत्रावली इस न्यायलय को प्राप्त नहीं हुई है, क्योंकि पत्रावली वसूली प्रमाण पत्र जारी करने हेतु श्रीमान सचिव, रेरा/लेखा विभाग द्वारा तलब की गयी है। पत्रावली आने पर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया है कि मेरे द्वारा अपना जवाब एवं गणना शीट दाखिल की गयी है। शिकायतकर्ता द्वारा अपना जवाब/आपत्ति दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपना लिखित जवाब गणना शीट सहित 45 दिनों के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिसकी एक प्रति भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 23.05.2025 को पेश हो | (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण