Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Deepak Srivastava and Sarita Srivastava v. Suncity Hi-Tech Infrastructures Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/09/81903/2021

Decision date
2025-12-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 24-शिकायत संख्या:-"72२45/09/8]903/202] दीपक श्रीवास्तव एवं सरिता श्रीवास्तव बनाम सनसिटी हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 46.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं उनकी विद्वान अधिवक्ता सुश्री राशि जैन उपस्थित हुई। विपक्षी .की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुपम उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 03.06.2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी कुर्की आख्या दिनांकित 25. 07.2025 दाखिल की जा चुकी है। उक्त कुर्की आख्या पर किसी भी पक्ष द्वारा कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह एक माह के अन्दर हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट एवं wero शुल्क, रजिस्ट्रेशन शुल्क का विवरण रजिस्ट्री कार्यालय से प्राप्त कर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 48.02.2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण