Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Deepak Srivastava and Sarita Srivastava v. Suncity Hi-Tech Infrastructures Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/09/81903/2021

Decision date
2025-06-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 49—Preprad UAE—NCR45/09/8903/202 दीपक श्रीवास्तव और सरिता श्रीवास्तव बनाम सनसिटी हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 03.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मिहिर गर्ग उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुपम कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसे अभी तक यूनिट का कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है और न ही विपक्षी द्वारा रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। विपक्षी को बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को ai. सी /सी.सी. सहित कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित कराई गई है। शिकायतकर्ता द्वारा समस्त धनराशि अदा कर दी गई है, जैसा कि विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा भी आज सुनवाई के दौरान स्वीकार किया गया है। अतः ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है। कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यूपी.रेरा / प्रशा. / 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार परियोजना-5प्ाए -ए०५8॥ Castle-Floors ¥ यूनिट संख्या-82668 2BHK को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है।

अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को | कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा सके | पत्रावली वास्ते अग्रिम सुनवाई दिनांक 44.08.2025 को पेश हो। ननच्च् आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण