Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Deepak Srivastava and Sarita Srivastava v. Suncity Hi-Tech Infrastructures Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/09/81903/2021

Decision date
2025-04-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 49--शिकायत WAT:-—NCR45/09/8903/202 दीपक श्रीवास्तव और सरिता श्रीवास्तव बनाम सनसिटी हाई-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सिहिर गर्ग उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुपम उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांकित 29.04.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी., सी.सी. सहित बकाया eal की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय RT पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्ज़ा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को एक माह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। उभयपक्ष अपनी-अपनी गणना शीट: भी दाखिल करना सुनिश्चित करें। आदेश का अनुपालन न करने पर शिकायतकर्ता सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन स्पष्ट रूप से प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करें, ताकि यूनिट को gH कर, रिसीवर नियुक्त कर इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जा सके और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा सके | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 03.06.2025 को पेश हो।

(न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण