Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vikram Parmar v. S R B Promoters Private Limited

Complaint No. NCR145/09/1034/2019

Decision date
2025-11-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 / 63 सपठित नियम-24 9-शिकायत PeA—NCR45/09/034/209 विक्रम परमार बनाम एसआरबी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 48.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मृदुल प्रताप उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 26.08.2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी कुर्की आख्या दिनांक 27.22. 2025 दाखिल की गई है। उभयपक्षों को यदि उक्त कुर्की आख्या पर कोई आपत्ति हो, तो वे अपनी आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव-पत्र भेजा गया है और यह कहा गया कि वह शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान करने पर रजिस्ट्री करा देंगे, लेकिन विपक्षी द्वारा बकाया देयों के सम्बन्ध में कोई गणना शीट दाखिल नहीं की गई है। उभयपक्षों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी-अपनी गणना शीट एक माह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 5.04.2026 को पेश हो। आर पी से फ्री सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण