Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vikram Parmar v. S R B Promoters Private Limited

Complaint No. NCR145/09/1034/2019

Decision date
2025-06-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 49-शिकायत WAM:—NCR45/09/034/209 विक्रम परमार बनाम एस आर बी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 40.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 22.04.2025 के अनुपालन में वैध ओ.सी./ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित कब्जा प्रस्ताव-पत्र शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न ही रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-3 द्वारा पारित आदेश दिनांक 48.02.2022 का भी आज तक अनुपालन नहीं किया गया है और न ही वैध ओ.सी. /सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश-पत्र दिनांक 22.04.2025 एवं माननीय पीठ-3 द्वारा पारित आदेश दिनांक 48.02.2020 का समयबद्ध रूप से अनुपालन नहीं किया गया है। अतः इस सम्बन्ध में विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित किया जाना न्यायोचित होगा। माननीय रेरा पीठ-3 द्वारा पारित आदेश दिनांक 48.02.2022 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को इस आशय से प्रेषित की जाये कि वह विपक्षी पर धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित

करने हेतु पत्रावली को रेरा प्राधिकरण के समक्ष पेश करें। wh विपक्षी को पुनः: निर्देशित किया जाता है कि वह 2 माह के अन्दर ओ.सी./सी.सी. प्राप्त कर शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 26.08.2025 को पेश हो। आर. आर की f सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण