Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Krishan Verma v. ASSOTECHLIMITED Assotech Limited

Complaint No. NCR145/09/102192/2023

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | आदेश अन्तर्गत धारा-34, पीठ-2 (पूर्व पीठ-+4) उपस्थितिः-- टी० वेंकटेश, सदस्य शिकायत PeM—NCRI45/09/I0292/2023 कृष्ण वर्मा बनाम एसोटेक लिमिटेड प्रस्तुत शिकायत प्रार्थना पत्र शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के विरूद्ध जमा धनराशि मय ब्याज वापस दिलाये जाने हेतु संस्थित किया गया है। विपक्षी द्वारा दाखिल प्रपत्रो के परिशीलन से विदित है की वर्तमान प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली द्वारा आयुक्त नियुक्त किया गया है, जिसकी निगरानी में परियोजना पूर्ण करायी जा रही है एवं कंपनी के सम्बन्ध में विभिन्‍न दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रश्नगत प्रकरण को वर्तमान पीठ के समक्ष कार्यवाही कर आदेश पारित किये जाने का कोई औचित्य वर्तमान स्थिति में प्रतीत नहीं होता है। पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि वर्तमान शिकायत में विपक्षी एसोटेक लिमिटेड के सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली में सुनवाई हेतु विचाराधीन है, जिसकी पुष्टि माननीय उच्च न्यायालय की वेबसाइट से भी होती है। aa: ऐसी स्थिति में प्रस्तुत वाद माननीय उच्च न्यायालय दिल्‍ली द्वारा अंतिम निर्णय पारित किये जाने तक Abeyance में रखा जाता है। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। तदोपरान्त पत्रावली दाखिल-दफ्तर हो। bn ०24 टी० वेंकटेश (सदस्य) उ.प्र भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण |