Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mahesh Kumar v. S R B Promoters Private Limited

Complaint No. NCR145/08/0030/2019

Decision date
2025-08-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 // 63 सपठित नियम-24 20-शिकायत PRAT—NCR45/08/0030/209 महेश कुमार बनाम एस आर बी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 27.08.2025 शिकायतक़र्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता aque) विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री महिमा उपस्थित हुई | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि वह शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री कराने एवं आवंटित यूनिट का कब्जा देने के लिए तैयार है, परन्तु शिकायतकर्ता परियोजना कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहा है और न ही सुनवाई के दौरान उपस्थित हो रहा है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कराकर अपने पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें तथा आवंटित यूनिट का कब्जा प्राप्त करना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता द्वारा निर्धारित तिथि से पूर्व आवंटित यूनिट का कब्जा प्राप्त नहीं किया जाता है और अपने पक्ष में रजिस्ट्री नहीं कराई जाती है, तो विपक्षी नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु स्वतंत्र है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 02.42.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण