Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sanjay Kalra and Bharat Bhushan v. Mahaluxmi Buildtech Limited

Complaint No. NCR145/07/96577/2022

Decision date
2023-11-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04-ए आदेश-पत्र कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 दिनांक : 29--2023 शिकायत संख्या : NCRI45/07/96577/2022 संजय कालरा व अन्य बनाम महालक्ष्मी बिल्डटेक प्रा. लि. meaty शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लाल मन यादव उपस्थित हुए। प्रश्नगत प्रकरण में पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेशानुसार विपक्षी द्वारा प्रश्नगत यूनिट का कब्जा एवं विलम्बित अवधि के ब्याज के साथ रजिस्ट्री निष्पादित करायी जानी थी। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा यह अनुरोध किया गया कि उनको अल्प समय दे दिया जाये, क्‍योंकि प्रार्थी को आवंटित यूनिट तैयार करने के अंतिम स्तर पर है, जिसमें कुछ समय लगेगा। विपक्षी द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा प्रश्नगत परियोजना के सम्बन्ध में डीम्ड ओ.सी./ सी.सी. प्राप्त किया जा चुका है। इसलिए विपक्षी, शिकायतकर्ता के पक्ष में एग्रीमेन्ट फॉर सेल सहित कब्जे की कार्यवाही करने हेतु तैयार हैं, जिस पर प्रार्थी द्वारा भी सहमति प्रदान की गयी है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, अनुपालन आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

इसी बीच प्रार्थी भी अपनी यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर लें और यदि उनको विपक्षी की उक्‍त लिखित अनुपालन आख्या पर अपना लिखित जवाब दाखिल करना है, तो वह अपने लिखित जवाब के साथ स्थल सम्बन्धित फोटोग्राफ्स तिथि व समय व उस दिनांक का समाचार पत्र सहित रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड Sea सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 24-0-2024 को पेश हो। ae अध्यक्ष, रेरा। 39