Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sanjay Kalra and Bharat Bhushan v. Mahaluxmi Buildtech Limited

Complaint No. NCR145/07/96570/2022

Decision date
2023-09-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04ए कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 E-Court दिनांक: 22-09-2023 शिकायत PA-NCR45/07/96570/2022 संजय कालरा व अन्य बनाम महालक्ष्मी बिल्डटेक प्रा. लि. शिकायतकर्ता का वाद धारा-63 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया | पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लाल मन यादव उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा पूर्व में धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश के क्रम में अनुपालन आख्या रेरा कम्पलेन्ट पेज़ पर अपलोड की जा चुकी है, जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति दर्ज करते हुए कहा गया है कि उक्त आख्या आदेश के अनुपालन में नहीं हैं। इस पर विपक्षी द्वारा उक्त आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए अनुपालन आख्या दाखिल किये जाने हेतु समय चाहा गया है। विपक्षी को अंतिम अवसर देते हुए आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर पीठ द्वारा पूर्व में धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, अनुपालन आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 0-03-2024 को पेश हो। हि 0// की आर, ) अध्यक्ष, रेरा। Page 22 ०3]