Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Gajendra Kumar Singh v. Eureka Builders Private Limited

Complaint No. NCR145/07/77419/2021

Decision date
2025-06-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 / 63 सपठित नियम-24 7-शिकायत PeT—NCR45/07/7749/202 गजेंद्र कुमार सिंह बनाम यूरेका बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड ; आदेश-पत्र दिनांक: 49.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री समक्ष राणा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रमोद शर्मा उपस्थित हुए । उभयपक्षों को सुना गया। विपक्षी द्वारा आदेश-पत्र दिनांक 34.42.2024 के अनुपालन में वैध ओ.सी.,/ सी.सी. बकाया देयों की मांग सहित शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव-पत्र प्रेषित नहीं किया गया है, केवल बकाया देयों की मांग दाखिल की गई है, जिस पर शिकायतकर्ता को आपति है। उभयपक्षों की ओर से यह बताया गया कि विपक्षी को यूनिट/परियोजना का ओ.सी. JWR. प्राप्त नहीं है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में यूनिट का ओ.सी./सी.सी. प्राप्त कर, कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. / सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को दो माह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा .रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री करना सुनिश्चित करें| विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने पर धारा-63 के अन्तर्गत पेनल्टी /अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु पत्रावली रेरा प्राधिकरण को भेज दी जायेगी |. |

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी आपति गणना शीट सहित 2 माह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 09.09.2025 को पेश हो। (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण