Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Mohit Tyagi v. Rise Projects Pvt Ltd
Complaint No. NCR145/07/121542/2024
- Decision date
- 2026-08-13
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 43-शिकायत संख्या :- NCR45/07/42542/2024 मोहित त्यागी बनाम राइज प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. दिनांक :- 43 /08 / 2026 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि सी.ए. योगेश गोयल उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुईं | विपक्षी कंपनी की विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत के सम्बन्ध में अपना लिखित उत्तर दिनांक 23.02.2026 को रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड किया गया है, परन्तु भौतिक प्रति दाखिल नहीं की गयी है। शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि द्वारा अपना प्रत्युत्तर दिनांक 40.08.2026 को रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड किया गया है, परन्तु भौतिक प्रति दाखिल नहीं की गयी है। उभयपक्ष को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड किये गये लिखित उत्तर एवं प्रत्युत्तर की भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि द्वारा संशोधन प्रार्थना-पत्र दिनांक 40.08.2026 रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करते हुए, प्रश्नगत शिकायत में सह-आवंटी सत्यवीर सिंह का नाम अंकित किये जाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अत: शिकायतकर्ता का उक्त अनुरोध स्वीकार किया जाता है।
अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह vad आदेश-पत्र पोर्टल पर अपलोड होने के उपरान्त आगामी 04 सप्ताह के अन्दर सह-आवंटी सत्यवीर सिंह का नाम WT कम्पलेन्ट पेज पर फॉर्म-५ में यथास्थान संशोधन करना सुनिश्चित करें। उभयपक्ष को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 04 सप्ताह के अन्दर अपनी-अपनी लिखित बहस रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed बहस हेतु अग्रिम नियत तिथि 03.42.2026 को पेश हो। Digitally signed HARISH pass TRIPATHI T R | PA Date: 2026.08.7 H | 7:09:27 +05'30' हरीश त्रिपाठी (न्यायनिर्णायक अधिकारी / प्रत्यायोजित अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण