Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Priyanka Singh v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/06/0918/2019

Decision date
2025-05-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 22-शिकायत संख्या:--027745/06/098/209 प्रियंका सिंह बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनीष अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट को कुर्क करने हेतु प्रार्थना-पत्र दिनांकित 06.05.2025 दाखिल किया गया है। आज सुनवाई के दौरान उभयपक्षों द्वारा बताया गया कि उनके मध्य समझौता वार्ता चल रही है, इसलिए प्रश्नगत प्रकरण में 45 दिन का अवसर प्रदान किया जाये। उभयपक्ष समझौता वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास करें तथा विपक्षी निर्धारित तिथि से पूर्व शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित कराते हुए शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा रजिस्ट्री, कब्जा-पत्र एवं समझौतानामा की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 30.05.2025 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण