Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Priyanka Singh v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/06/0918/2019

Decision date
2024-07-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 54-शिकायत संख्या : NCRI45/06/098/20i9 प्रियंका सिंह बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 23.07.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मोहित राय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसे अभी तक यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए रजिस्ट्री विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत नहीं कराया गया है। विपक्षी की ओर से यह कहा गया कि शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव पत्र तथा बकाया देयों को जमा करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है लेंकिन वह स्वयं देरी कर रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी कहा गया कि इसके द्वारा जो यूनिट बुक करायी गयी थी वह ए-50 थी जबकि विपक्षी उसको बी-50 को कब्जा देना चाहता है। लेंकिन विपक्षी द्वारा बैंक का NOC प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है इसलिए भी हस्तान्तरण विलेख निष्पादित नहीं हो पा रहा है। क्‍योंकि त्रिपक्षीय अनुबंध है, बिना बैंक की NocS हस्तान्तरण विलेख निष्पदित नहीं हो पायेगा। पत्रावली वास्ते अग्रिम सुनवाई दिनांक 07.08.2024 नियत की जाती है। इस तिथि को उभयपक्ष अपने अधिवक्ता के साथ दोपहर 02:00 बजे व्यक्तिगत रूप से मा. पीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें| पत्रावली ad सुनवाई दिनांक 07.08.2024 को पेश हो। = SBYIN o8 आर. पी. fie (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण