Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anju Singhal v. Project Category-Un-Register Ansal Landmark Townships Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/06/0685/2019

Decision date
2021-11-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर पीठ-2 रेक्टिफिकेशन आदेश 49-शिकायत संख्या :- Sect-39/I/NCR45/06/0685/209 अनुज सिंघल बनाम अंसल अर्बन कंडोमिनियम्स प्रा० लि० प्रस्तुत पत्रावली भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 20I6 की धारा-39 क अन्तर्गत प्रस्तुत की गयी है जो कि निम्नवत्‌ प्राविधान्वित है :- प्राधिकरण, अभिलेखों से प्रकट किसी गलती को सुधारने की दृष्टि से, इस अधिनियम की अधीन किये गये आदेश की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर किसी समय, उसके द्वारा पारित किसी आदेश को संशोधित कर सकेगा और यदि पक्षकारों द्वारा उसके ध्यान में गलती लायी जाती है तो ऐसा संशोधन करेगा। परन्तु ऐसा कोई संशोधन किसी आदेश के सम्बंध में, जिसके विरूद्द इस अधिनियम के अधीन अपील प्रस्तुत की गयी है, नहीं किया जायेगा। परन्तु यह कि प्राधिकरण अभिलेख से प्रकट किसी गलती का सुधार करते समय, इस अधिनियम के उपबन्ध के अधीन पारित उसके आदेश के सारवान्‌ भाग का संशोधन नहीं करेगा। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित एवं विपक्षी उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल किये गये प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उनके द्वारा दर्ज करायी गयी ऑनलाईन शिकायत में त्रुटिवश विपक्षी का नाम अंसल अर्बन कंडोमिनियम्स प्रा० लि० एवं प्लॉट के स्थान पर यूनिट दर्ज हो गया था, जिस कारण प्राधिकरण द्वारा अंसल अर्बन कंडोमिनियम्स प्रा० लि० के विरूद्ध आदेश पारित किया गया था, परन्तु उनके द्वारा अंसल लैण्डमार्क टाउनशिप प्रा० लि० में प्लॉट बुक किया गया था, ऐसी दशा में उनके द्वारा विपक्षी का नाम अंसल लैण्डमार्क टाउनशिप प्रा० लि० कराये जाने का अनुरोध किया गया है। VL उभयपक्ष के dat को सुना एवं पत्रावली का अवलोकन किया।

ऐसे में प्राधिकरण द्वारा शिकायत संख्या- NCRI45/06/0685/209 में पारित आदेश में विपक्षी का नाम अंसल अर्बन कंडोमिनियम्स प्रा० लि० एवं यूनिट की त्रुटि को सुधार करते हुए उक्त के स्थान पर विपक्षी का नाम अंसल लैण्डमार्क टाउनशिप प्रा० लि० एवं प्लॉट अंकित किया जाना न्यायोचित प्रतीत होता है। अतः: भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम की धारा-39 के प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश में विपक्षी का नाम अंसल अर्बन कंडोमिनियम्स प्रा० लि० एवं यूनिट के स्थान पर विपक्षी का नाम अंसल लैण्डमार्क टाउनशिप प्रा० लि० एवं प्लॉट पढ़ा जाये। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। दिनांक :- 29/40/202 80266: (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियांमक प्राधिकरण