Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shailendra Singh v. Mahaluxmi Realtech Pvt Ltd

Complaint No. NCR145/05/74349/2021

Decision date
2025-05-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 43-शिकायत PAW—NCR45/05/74349/202 शैलेन्द्र सिंह बनाम महालक्ष्मी रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 30.05.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी पिछली तिथि 08.04.2025 को भी अनुपस्थित था। विपक्षी आज सुनवाई के दौरान भी अनुपस्थित है। विपक्षी द्वारा पिछली तिथि 08.04.2025 पर स्थगन प्रार्थना-पत्र दाखिल किया गया था। . पत्रावली आज सुनवाई के दौरान इस न्यायालय के समक्ष उपलब्ध नहीं है, क्योंकि पत्रावली मनी ट्रांसफर हेतु लेखा विभाग के पास है।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह आदेश-पत्र दिनांक 34.04.2025 का अनुपालन करना सुनिश्चित करें और माननीय पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांकित 27.04. 2022 के अनुपालन में शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। विपक्षी ERI oe का अनुपालन न करने पर पत्रावली धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड /पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु रेरा प्राधिकरण को अगली तिथि पर भेज दी जायेगी और सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए यूनिट को ee कर, रिसीवर नियुक्त कर स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा. दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री निष्पादित करायी जायेगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 04.08.2025 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण