Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Bhagwan Sarup Agarwal v. Project Category-Un-Register Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/05/0700/2019

Decision date
2025-12-05
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 45-शिकायत WAT—NCR 45/05/0700/209 भगवान सरूप अग्रवाल बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 05.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉनन्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता सुश्री ख्याति धूपर उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित उपस्थित हुए | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही serene विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है और न ही वसूली प्रमाण-पत्र की धनराशि का अभी तक भुगतान किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी कहा गया कि माननीय भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण के आदेश के क्रम में अभी तक वसूली प्रमाण-पत्र को संशोधित कर नया वसूली प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह वसूली प्रमाण-पत्र के सम्बन्ध में श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। श्रीमान सचिव, रेरा या लेखा विभाग द्वारा पत्रावली को वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु मंगाने पर पत्रावली को तत्काल प्रभाव से भेजा जाये।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया eal की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को एक माह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। “a, शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 05.04.2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण