Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
C P Gupta v. Harsha Associates Pvt ltd
Complaint No. NCR145/05/0100/2019
- Decision date
- 2025-09-11
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 6-शिकायत PeIM—NCRI45/05/000/20I9 सी पी गुप्ता बनाम हर्ष एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 44.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन््फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषेन्द्र उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री विकास नोटियाल एवं उनके डायरेक्टर श्री हरीश उपस्थित हुए। प्रस्तुत मामले में शिकायतकर्ता को दुकान का कब्जा प्राप्त हो चुका है, केवल रजिस्ट्री होना शेष है। विपक्षी द्वारा अपनी गणना शीट दाखिल की गई है, जो संलग्नक-5 है, जिसके अनुसार शिकायतकर्ता बकाया देय अदा कर दे, तो विपक्षी, शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री करा देगा। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति दिनांकित 25.07.2025 दाखिल की गई है।
उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आवंटित यूनिट के सम्बन्ध में बेसिक सैल प्राइस शिकायतकर्ता विपक्षी को अदा कर चुका है। विपक्षी द्वारा बताया गया कि प्रोपर्टी टैक्स एवं सीवरेज चार्ज धनराशि रु.47,99,966.77 /- विपक्षी, शिकायतकर्ता से प्राप्त करने का अधिकारी है, जोकि विपक्षी द्वारा अदा किया गया है। इस सम्बन्ध में विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने साक्ष्य दाखिल करें कि उसके द्वारा प्रोपर्टी टैक्स एवं सीवरेज चार्ज अदा किया गया है अथवा नहीं और उसकी रसीद भी दाखिल करें | ea चार्ज, इलैक्ट्रिक चार्ज, वाटर चार्ज, सर्विस चार्ज एवं गार्बेज चार्ज की भी विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता से मांग की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि आवंटियों द्वारा एशोसिएशन बना ली गई है और मेन््टेनेन्स चार्ज एशोसिएशन को अदा की जा चुकी है। उभयपक्ष इस सम्बन्ध में अपने साक्ष्य दाखिल करें कि शिकायतकर्ता द्वारा सोसाइटी को मेन््टेनेन्स चार्ज अदा किया गया है या विपक्षी Asa चार्ज प्राप्त करने का अंधिकारी है। —~
विपक्षी द्वारा अपनी गणना शीट में रेरा पेनल्टी रु.4,00,66.60,//- दर्शाया गया है। : विपक्षी इस सम्बंन्ध में अपने साक्ष्य दाखिल करें कि क्या वह vat धनराशि प्राप्त करने का अधिकारी है अथवा नहीं। ह इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज रु.22,029.42,/- विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता से मांग की गई है। उक्त धनराशि क्या विपक्षी, शिकायतकर्ता से diy व आवंटन-पत्र के अनुसार प्राप्त करने का अधिकारी है, इस सम्बन्ध में भी विपक्षी अपने साक्ष्य दाखिल करें। ताकि बकाया देयों की गणना कर कि कितनी धनराशि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को अदा करनी है, मामले का निस्तारण किया जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 49.4.2025 को पेश हो। Se \of आर. th. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण