Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Chhavi Gupta v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/04/93347/2022

Decision date
2025-03-05
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 34-शिकायत WI—NCR45/04/93347/2022 छवि गुप्ता बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 05.03.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनकी विद्वान अधिवक्ता सुश्री स्नेहा शर्मा। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित उपस्थित हुए | पत्रावली नियम-24 के अन्तर्गत सुनवाई हेतु आज प्रथम बार सूचिबद्ध की गई, लेकिन अभी तक पत्रावली इस न्यायालय को प्राप्त नहीं हुई है, क्योंकि पत्रावली वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु श्रीमान सचिव, रेरा /लेखा-विभाग द्वारा तलब की गई है : पत्रावली आने पर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। विपक्षी द्वारा अपनी अनुपालन आख्या ई-मेल के माध्यम से दाखिल की गई है विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 3 दिनों के अन्दर अपनी अनुपालन STAT रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता को भी ई-मेल के माध्यम से प्रेषित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता यदि चाहे, तो अपनी आपत्ति दिनांक 02.04. 2025 तक दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 04.04.2025 को पेश हो। आई. वी सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण