Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rajkumar Phugat v. Mahaluxmi Realtech Pvt Ltd

Complaint No. NCR145/04/93331/2022

Decision date
2025-10-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 सपठित नियम-24 9--शिकायत WAM—NCRI45/04/93334/2022 रांजकुमार फौगाट बनाम महालक्ष्मी रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 28.40.2025 शिकायतकर्ता का ae वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री आशु चौधरी उपस्थित हुई | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा विपक्षी को समस्त धनराशि का भुगतान किया जा चुका है। विपक्षी का केहना है कि शिकायतकर्ता द्वारा होल्डिंग चार्ज, विलम्ब की ब्याज एवं aaa चार्ज की धनराशि का भुगतान किया जाना शेष है, लेकिन विपक्षी द्वारा कोई गणना शीट दाखिल नहीं की गई है। आदेश दिनांक 27.08.2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा कुर्की आख्या दिनांक 29.09.2025 दाखिल की जा चुकी है। पिछली तिथि दिनांक 03.40.2025 को उभयपक्षों .को उक्त कूर्की आख्या पर आपत्ति दाखिल करने हेतु समय प्रदान किया गया था, परन्तु किसी भी पक्ष द्वारा कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। इसलिए vad Hot आख्या पुष्ट की जाती है। विपक्षी को. निर्देशित किया जाता है कि यदि शिकायतकर्ता पर कोई बकाया धनराशि है, तो अपनी गणना शीट रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में एक माह के अन्दर दाख़िल करना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता को कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है।

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट तथा रज़िस्ट्रार कार्यालय से स्टाम्प शुल्क व रजिस्ट्री शुल्क का विवरण प्राप्त कर रेरा पोर्टल पर अपलोड ud भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में एक माह के अन्दर दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि इस पीठ द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 07.04.2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण