Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rajkumar Phugat v. Mahaluxmi Realtech Pvt Ltd

Complaint No. NCR145/04/93331/2022

Decision date
2025-06-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 43-शिकायत PAM—NCR 45/04/9333 /2022 'राजकुमार फौगाट बनाम महालक्ष्मी रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 49.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ज्ञानेन्द्र उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब एवं गणना शीट दाखिल की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह विपक्षी द्वारा दाखिल जवाब एवं गणना शीट के विरुद्ध अपनी आपत्ति एवं गणना शीट एक माह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें, ताकि बकाया देयों के सम्बन्ध में निष्कर्ष निकाला जा सके कि कितनी धनराशि शिकायतकर्ता की ओर बकाया है अथवा नहीं । पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 44.07.2025 को पेश हो। आर ot पी सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण