Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Neha Yadav v. Prateek Realtors India Private Limited

Complaint No. NCR145/04/74288/2021

Decision date
2025-07-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 45-शिकायत PT—NCR45/04/74288/202] नेहा यादव बनाम प्रतीक रियल्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 23.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री इन्द्रेश far उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब गणना शीट सहित दाखिल किया गया है, जिसके साथ में समझौतानामा की प्रति दाखिल की गई है। आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से समझौतानामा पर आपति की गई है और यह कहा गया कि विपक्षी मनमानी शर्तों पर समझौता करना चाहता है, जो उसे स्वीकार नहीं है। शिकायतकर्ता यदि चाहे, तो विपक्षी द्वारा दाखिल जवाब एवं गणना शीट के विरुद्ध अपनी आपति एवं गणना शीट 45 दिनों के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 22.08.2025 को पेश हो | आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण