Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

ashok kumar v. Project Category-Un-Register Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/04/73582/2021

Decision date
2025-08-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 /63 स सपठित नियम-24 48-शिकायत संख्या:--नएटार45/0473582/202] अशोक कुमार बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री प्रांजल मिश्रा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है, परन्तु आदेश दिनांक 24.05.2025 के अनुपालन में कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी. #सी.सी. सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति एवं गणना शीट दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी आपत्ति एवं गणना शीट एक सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करंना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 44.08.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण