Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Sahil Gupta v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd
Complaint No. NCR145/04/53280/2020
- Decision date
- 2026-05-25
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 / 63 सपठित नियम-24 28-शिकायत PAE—NCR 45/04/53280/2020 साहिल गुप्ता बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 25.05.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित उपस्थित हुए।
उभयपक्षों_ को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है, जिसमें यह कहा गया कि उसके पास उक्त परियोजना /यूनिट का ओ.सी.»सी.सी. प्राप्त है तथा शिकायतकर्ता यदि धनराशि रू. 4,42,503.44 /- व विलम्ब ब्याज %.80,453.34/— तथा मेन््टेनेन्स ©.6,747.80/— अदा कर दे, तो वह शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराने के लिए तैयार है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि वह रेरा अधिकृत सी.ए की आख्या के अनुसार विपक्षी को समस्त समस्त धनराशि का भुगतान कर चुका है। विपक्षी द्वारा केवल कार्यवाही को विलम्ब करने हेतु बार-बार नयी मांग दर्शाते हुए प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रस्तुत मामले में बकाया eal के सम्बन्ध में रेश अधिकृत My से गणना कराई गई, जिसके अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को समस्त धनराशि अदा की जा चुकी है, अब कोई बकाया शेष नहीं है। विपक्षी द्वारा दाखिल प्रार्थना-पत्र निरस्त किया जाता है। विपक्षी की ओर से प्रस्तुत की गई माननीय उ.प्र. भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण द्वारा अपील को दिनांक 23.02.2026 को निस्तारित/निरस्त की जा चुकी है। प्रकरण में कोई स्थगन आदेश माननीय उ.प्र. भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण एवं माननीय उच्च न्यायालय का पत्रावली पर नहीं है। प्रकरण में दिनांक 06.02.2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी कुर्की आख्या दिनांकित 02.04.2025 दाखिल की जा चुकी है और शिकायतकर्ता की यूनिट न्यायालय के कब्जे में है। शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट एवं रजिस्ट्रार कार्यलिय से erg शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क का विवरण दाखिल किया जा J
चुका है। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट न्यायोचित नहीं है, क्योंकि ड्राफ्ट में मैसर्स उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्रा.लि. निष्पादन किये जाने का उल्लेख है, जबकि मैसर्स उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्रालि. की ओर से न्यायालय द्वारा हस्तांतरण विलेख निष्पादित किया जायेगा। अतः शिकायतकर्ता को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह 45 दिनों के अन्दर नियमानुसार हस्तांतरण विलेख का प्रस्तावित ड्राफ्ट बनाकर एवं रजिस्ट्रार कार्यालय से स्टाम्प शुल्क एवं रजिस्ट्री शुल्क का विवरण प्राप्त कर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। प्रस्तुत पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 28.07.2026 को पेश हो। ia ore आर. पी. सिंह (न््यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण