Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sahil Gupta v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/04/53280/2020

Decision date
2025-01-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम--24 48-शिकायत संख्या : NCR45/04/53280/2020 साहिल गुप्ता बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 07.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल की गयी है और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश दिनांकित 22.09.2023 के अनुसार श्रीमान सचिव, रेरा को वसूली प्रमाण पत्र संशोधन हेतु निर्देश पारित किये गये थें, परन्तु आज तक वसूली प्रमाण पत्र मे कोई संशोधन नहीं हुआ है। वसूली प्रमाण पत्र के सम्बंध में उभयपक्ष श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते है। शिकायतकर्ता द्वारा प्लॉट के सम्बन्ध में समस्त धनराशि विपक्षी को अदा की जा चुकी है।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव पत्र वैध ओ. सी. / सी.सी. सहित एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करते हुए प्लॉट की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम पर निष्पादित कराकर रेरा पोटल पर अपनी आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें। यदि अग्रिम सुनवाई की तिथि तक विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को प्लॉट का कब्जा रजिस्ट्री सहित उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो शिकायतकर्ता आदेश-24 सिविल प्रक्रिया सहिता के अन्तर्गत स्पष्ट रूप से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। ताकि इस zac द्वारा रिसीवर नियुक्त कर प्लॉट को gn कर शिकायतकर्ता को प्लॉट का कब्जा दिलाते हुए रजिस्ट्री निष्पादित करायी जा सकें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 06.02.2025 को पेश हो। बच्चा आर. पी. fie (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण