Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Amit Bagaria v. Rise Projects Pvt Ltd

Complaint No. NCR145/04/1087/2019

Decision date
2025-09-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 8-शिकायत UA—NCR45/04/087/209 अमित बागरिया बनाम राइज प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 25.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानेन्द्र कुमार उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। रेरा अधिकृत सी.ए की आख्या के विरुद्ध विपक्षी द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल की गई। शिकायतकर्ता द्वारा कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। विपक्षी का यह कथन है कि बी.बी.ए के अनुसार कब्जे के समय भुगतान किये जाने वाले ata का ज़िक्र ter अधिकृत सी.ए द्वारा अपनी aren में नहीं किया गया है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह रेरा अधिकृत सी.ए की आख्या के अनुसार बकाया देयों का भुगतान तथा बी.बी.ए के अनुसार अन्य चार्जेज़ का भुगतान एक माह के अन्दर विपक्षी को अदा करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अपना बैंक खाता संख्या व बैंक विवरण शिकायतकर्ता को is दिनों के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान किये जाने के उपरान्त विपक्षी आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के पक्ष में कराते हुए यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 46.42.2025 को पेश हो।

ey आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण