Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Subhash Chand Sharma v. Rise Projects Pvt Ltd

Complaint No. NCR145/03/71663/2021

Decision date
2025-11-21
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 3-शिकायत WAT—NCR 45/03/7663/202 सुभाष चंद शर्मा बनाम राइज प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री सी.ए योगेश गोयल उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा तकनीकी आख्या के विरुद्ध अपनी आपत्ति दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता यदि चाहे, dt तकनीकी aren के विरुद्ध अपनी आपत्ति एक माह के अन्दर दाखिल कर सकता है। विपक्षी द्वारा अपना जवाब एवं गणना शीट दाखिल की गई है, जिसके विरुद्ध शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता यदि चाहे, तो विपक्षी द्वारा दाखिल जवाब के विरुद्ध अपनी आपत्ति एवं गणना शीट एक माह के अन्दर दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 22.04.2026 को पेश हो। ar मी पी सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण