Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Subhash Chand Sharma v. Rise Projects Pvt Ltd

Complaint No. NCR145/03/71663/2021

Decision date
2025-07-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 /63 सपठित नियम-24 20-शिकायत GEA—NCRI45/03/7663/202 सुभाष चंद शर्मा बनाम राइज प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ' आदेश-पत्र दिनांक: 09.07.2025

शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर.से उनके प्रतिनिधि श्री सी.ए योगेश गोयल उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुई | आदेश-पत्र दिनांक 76.05.2025 के अनुपालन में शिकायतकर्ता द्वारा तकनीकी निरीक्षण कराये जाने हेतु शुल्क अदा नहीं किया गया है। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को अवसर प्रदान किया जा चुका है। शिकायतकर्ता यदि आवंटित यूनिट का निरीक्षण कराना चाहता -है, तो आदेश-पत्र दिनांक 46.05.2025 के अनुसार तकनीकी निरीक्षण शुल्क i5 दिनों के अन्दर जमा करें| तद्पश्चात रेरा की तकनीकी टीम को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट का तकनीकी निरीक्षण कर अपनी आख्या एक माह के अन्दर प्रस्तुत करें कि विपक्षी की ofa rise Organic Homes पूर्ण है अथवा नहीं और शिकायतकर्ता की यूनिट संख्या-टी9-604 तैयार है अथवा नहीं। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. सहित बकाया cat की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति गणना शीट सहित दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 03.09.2025 को पेश हो। आर we (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण