Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Gagan Deep Jaiswal v. MR Proview Realtech Private Limited

Complaint No. NCR145/03/52267/2020

Decision date
2025-04-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 24-शिकायत PAT—NCR45/03/52267/2020 गगन दीप जयसवाल बनाम war wey रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 47.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो SSR के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता wa उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ सपरा उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। प्रस्तुत मामले में दिनांक 06.03.2025 को -यूनिट Gl HH कर, रिसीवर नियुक्त करने का आदेश पारित किया गया, इसी बीच दिनांक 09.04.2025 को विपक्षी की ओर से प्रार्थना-पत्र तथा माननीय पीठ-2 (पूर्व पीठ-4) द्वारा शिकायत RATI-SCNCA/NCR45/03/52267/2020 गगन दीप जयसवाल बनाम एमआर Wey रियलटेक प्रा।लि. में पारित आदेश दिनांकित 05.03.2025 दाखिल किया गया है और यह अनुरोध किया गया है कि क्‍योंकि शिकायतकर्ता की शिकायत पर उसकी धनराशि रिफण्ड करने का आदेश पारित किया जा चुका है। इसलिए शिकायतकर्ता अब आवंटी की परिभाषा में नहीं आता है और शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है और रजिस्ट्री भी निष्पादित नहीं कराई जा सकती है। अतः कुर्की का आदेश दिनांक 06.03.2025 को स्थगित कर दिया जाये। प्रस्तुत प्रकरण में शिकायतकर्ता को यदि विपक्षी द्वारा प्रार्थना-पत्र पर कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई दिनांक 04.05.2025 को पेश हो। इस मध्य कुर्की का आदेश स्थगित रहेगा। तदनुसार अवर अभियन्ता श्री रजत शर्मा, रिसीवर को सूचित किया जाये।

६... आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण