Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sahil Gupta v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. NCR145/03/51938/2021

Decision date
2023-12-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी आदेश पत्र सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 50-शिकायत संख्या : NCRI45/03/5938/202I साहिल गुप्ता बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्रा. लि. दिनांक : 04-2-2023 शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी अनुपस्थित। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी हो। विपक्षी द्वारा पूर्व आदेश दिनांक 26.09.2023 के अनुपालन में कोई नया अंतिम माँग पत्र शिकायतकर्ता के पक्ष में जारी नहीं किया गया है, जैसा कि शिकायतकर्ता द्वारा सूचित किया गया है। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही को विलम्बित किया जा रहा है। विपक्षी को अंतिम बार पुनः आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा जो लाभ उन्हें प्रदान किया गया है, उसका समायोजन करते हुए पुनः नया अंतिम माँग-पत्र शिकायतकर्ता को पक्ष में जारी करना सुनिश्चित करें तथा माननीय उच्च के समक्ष प्रस्तुत रिट याचिका की प्रति के साथ अंतिम माँग पत्र की एक प्रति रेरा पोर्टल/पीठ की ई-मेल आई.डी. :—[email protected] पर अपलोड करना सुनिश्चित we | विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने की स्थिति में इस न्यायालय द्वारा स्वयं सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन हस्तान्तरण-विलेख निष्पादन, पंजीयन एवं कब्जा दिलाये जाने के सम्बन्ध में यथाविधि कार्यवाही की जायेगी। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 9-02-2024 को पेश हो।

4 (हरीश त्रिपाठी) (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण