Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Subasna Dewani v. Project Category-Un-Register MAHALUXMI REALTECH PVT LTD

Complaint No. NCR145/02/69983/2021

Decision date
2024-11-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 49--शिकायत संख्या : NCR45/02/69983/202 सुबास्ना देवानी बनाम महालक्ष्मी रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र fete: Fs 44.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ललित मोहन उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री स्वेता तिवारी उपस्थित हुई | विपक्षी द्वारा आज तक न तो कोई जवाब दाखिल किया गया है और न ही शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विपक्षी को समस्त धनराशि अदा की जा चुकी है और विलम्ब ब्याज के सम्बंध में कोई धनराशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। शिकायतकर्ता द्वारा विलम्ब ब्याज की वसूली प्रमाण पत्र जारी कराये जाने का अनुरोध किया गया है। पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता के पक्ष में वसूली प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है। पत्रावली को वसूली प्रमाण पत्र जारी कराये जाने हेतु लेख विभाग को प्रेषित की जाये।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वैध ओ.सी./सी.सी. सहित कब्जा प्रस्ताव पत्र 02 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता को प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा और रजिस्ट्री निष्पादित करना भी सुनिश्चित करें। अन्यथा आदेश का अनुपालन न करने पर इस न्यायालय द्वारा स्वयं सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन हस्तान्तरण-विलेख निष्पादन, पंजीयन एवं कब्जा दिलाये जाने के सम्बन्ध में यथाविधि कार्यवाही की जायेगी | पत्रावली aed अग्रिम सुनवाई दिनांक 47.04.2025 को पेश हो । (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण