Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Mohan Chander Tiwari v. Antriksh Realtech Pvt Ltd
Complaint No. NCR145/02/105714/2023
- Decision date
- Not recorded
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 3
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-3 53-शिकायत FEAT:-NCR45/02/40574/2023 मोहन चंद्र तिवारी बनाम अंतरिक्ष रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड दिनांक:- 08/4/2023 भू-सम्पदा (बेनियसन एवं विकास) अधिनियम, 2076 की धारा-8। सपठित "मैसर्स न्यूटेक प्रोमो्टर्स एण्ड डेवलपर्स प्रा0 लि0 बनाम उ0प्र0 राज्य व अन्य 2020 SCC ONLINE SC 667 (प्रस्तर-6)" में मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आधार पर प्राधिकरण द्वारा प्रतिनिधायन के सम्बन्ध के लिए गये निर्णय से सम्बन्धित आदेश संख्या -9536/उ0प्र0 रेरा/का0आ0/2023-24, दिनांक 24.07.2023 द्वारा प्रतिनिधानित प्राधिकार/अधिकारिता के आधार पर शिकायत की सुनवाई की गई। शिकायतकर्ता का वाद धारा-3 के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित एवं विपक्षी की ओर से प्रतिनिधि श्री अवनीश उपस्थित | विपक्षी की ओर से यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि रेरा सचिव द्वारा दिनांक 04.07.2023 को अन्तर्गत धारा-8 में परियोजना पूर्ण किये जाने के लिए आदेश पारित किया गया है जिस कारण परियोजना पूर्ण किये जाने तक प्रकरण को Abeyance में रखे जाने का अनुरोध किया गया है। सुनवाई के उपरान्त रेरा पोर्टल के अवलोकत से रेरा कार्यालय आदेश दिनांक 04.07.2023 पत्रांक 237/U.P.RERA/Rehabilitation/NCR/2023-24 के संदर्भ में धारा-8, के अधीन परियोजना के निर्माण कार्य पूर्ण होने तक रिफण्ड प्राप्त करने की अनुमति न दी जाए और जिन आवंदितयों के पक्ष में पहले से रिफण्ड के आदेश है उनमें भी आदेश कार्यान्वयन के आवेदन को होल्ड पर रखा जाए।
इस परियोजना में आवंटियों एवं विपक्षी के मध्य हुई सहमति के आधार सचिव रेरा द्वारा दिनांक 04.07.2023 को धारा-8 के अन्तर्गत परियोजना पूर्ण किये जाने का आदेश पारित किया गया है। अतः धारा-8 के अन्तर्गत पारित आदेश एवं रेरा कायलिय पत्रांक-237 के अनुसार परियोजना पूर्ण होने तक वर्तमान प्रकरण को Abeyance में रखा जाता है। धारा-8 में पारित आदेश के अनुसार परियोजना पूर्ण होते के उपरांत शिकायतकर्ता की ओर से प्रकरण में सुनवाई हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये जाने पर प्रकरण पुनः सुनवाई हेतु सूचीबद्ध किया जाएगा। आदेश रेरा पोर्टल पर अपलोड किया जाए। 922८ खेल दफ्तर हो। vy Zo ) (हरीश त्रिपाठी) <s (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण