Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rabindra Kumar Chaudhary v. High End Infratech Private Limited

Complaint No. NCR145/01/67947/2021

Decision date
2025-12-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 45-शिकायत WM—NCR45/0/67947/202 रवीन्द्र कुमार चौधरी बनाम हाई एंड इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 03.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री यश टण्डन उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 23.09.2025 के अनुपालन में रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी कुर्की आख्या दिनांकित o7. 42.2025 दाखिल की गई है। उभयपक्षों को यदि उक्त कुर्की आख्या पर कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति एक माह के अन्दर दाखिल कर सकते हैं। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति एवं गणना शीट डाक के माध्यम से दाखिल की गई है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी आपत्ति एवं गणना शीट रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता की ई-मेल पर भी भेजना सुनिश्चित करें | विपक्षी को भी निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी गणना शीट एवं जवाब शिकायतकर्ता एवं उनके विद्वान अधिवक्ता को ई-मेल के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 04.02.2026 को पेश हो। —~ Rig आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण