Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Rabindra Kumar Chaudhary v. High End Infratech Private Limited
Complaint No. NCR145/01/67947/2021
- Decision date
- 2025-09-23
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 ,/63 सपठित नियम-24 5-शिकायत WeM—NCRI45/0/67947/202] रवीन्द्र कुमार चौधरी बनाम हाई एंड इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 23.09.2025 . शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई | पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री यश टण्डन उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 20.03.2025, 9.06.2025 एवं 6.09.2025 के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र॑ वैध ओ.सी./सी.सी. सहित बकाया cat की मांग सहित शिकायतकर्ता को प्रेषित नहीं किया गया है और न रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न किये जाने के कारण विपक्षी के विरुद्ध धारा-63 के अन्तर्गत पेनल्टी /अर्थदण्ड अधिरोपित करने हेतु दिनांक 49.06.2025 को आदेश पारित किया जा चुका है, उसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा आज तक माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश दिनांक 04.08.202 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। जिंससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 04.08.2024 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है।
क्योंकि विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही आज तक माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा पारित आदेश 04.08.2024 के अनुपालन में विपक्षी . द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है। अतः ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु एवं आदेश दिनांकित 04.08.2020 का अनुपालन कराये जाने हेतु — . arew—2i सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं FI ॥ अतः ऐसी स्थिति में नियम-24 में दी गई व्यवस्था के अनुसार और नियम-24 की कार्यवाही के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए UfalsrI—Windsor Paradise-II (Block A & Convinent) में यूनिट संख्या--«-606 Tower/Block-A को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / प्रशा. // 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। अतः श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को BH कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और रजिस्ट्री कराई जा सके।
विपक्षी द्वारा अपना जवाब एवं गणना शीट दाखिल की गई है। शिकायतकर्ता यदि चाहे, तो विपक्षी द्वारा दाखिल जवाब एवं गणना शीट के विरुद्ध अपनी आपत्ति एवं गणना शीट एक सप्ताह के अन्दर दाखिल कर सकता है। पत्रावली aed अग्रिम सुनवाई दिनांक 03.2.2025 को पेश हो। म ier «a आर. पी. सिंह . (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण