Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Gaurav Seth v. Project Category-Un-Register Promoter Other - MR. PROVIEW REALTECH PVT. LTD

Complaint No. NCR145/01/67599/2021

Decision date
2025-11-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायंनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 7-शिकायत GeAT—NCR45/0I/67599/202 गौरव सेठ बनाम श्री प्रोव्यू रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र ५ दिनांक: 04.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता "की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कुश वत्स उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री चेष्ठा भारद्वाज उपस्थित gy | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपना जवाब रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। विपक्षी द्वारा बताया गया कि रेरा की तकनीकी टीम से सम्पर्क करने के बावजूद भी जवाब रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया है। विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह अपना जवाब एक माह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें | । विपक्षी द्वारा आज सुनवाई के दौरान बताया गया कि उसके द्वारा शिकायतकर्ता को ई-मेल के माध्यम से अपना जवाब एवं गणना शीट प्रेषित कर दी गई है। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति एवं गणना शीट दाखिल करने हेतु समय चाहा गया, जो स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी आपत्ति एवं गणना शीट एक माह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 28.04.2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण