Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Deepak Kumar Goel v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd
Complaint No. NCR145/01/104752/2023
Verified by Puneet Jain, Editor
- Decision date
- 2026-08-19
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
- Counsel
- Puneet Jain (for the complainant)
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 9-08-2026 शिकायत संख्या: NCR 45/0i/04752/2023 दीपक कुमार गोयल बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्रा. लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनेन्द्र कुमार के प्रॉक्सी अधिवक्ता श्री पुनीत जैन उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित कुमार उपस्थित हुए। प्रकरण में विगत तिथि को पीठ द्वारा शिकायतकर्ता को रेरा पोर्टल पर अपलोडेड उ.प्र. रेरा द्वारा जारी पत्रांक संख्या: 3422 // यू पी.रेरा / AY, / 2026-27, दिनांक: 40-04--2026, (उ.प्र. भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) रेग्यूलेशन्स, 2079 के रेग्यूलेशन-38 के अन्तर्गत) के अन्तर्गत पारित आदेश के रेग्यूलेशन-24 © rag का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, सम्बन्धित साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराये जाने हेतु आदेशित किया गया। उपर्युक्त आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना-पत्र में अपंजीकृत परियोजना को पंजीकृत परियोजना की श्रेणी में कैसे माना जाये, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है, जिस पर विपक्षी कम्पनी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा पीठ को सहायता प्रदान करते हुए यह अवगत कराया गया है कि प्रश्नगत परियोजना "UCHDPL-SECTOR-7-PLOTS" है, जो कि रेरा में पंजीकृत परियोजना है, जिसका रेरा पंजीयन A—UPRERAPRJ3469 है।
अतः रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी is दिनों के अन्दर कप्प्लेन्ट पेज के फार्म-एम पर अंकित/वर्णित अपंजीकृत परियोजना के नाम के स्थान पर उपर्युक्तानुसार प्रश्ननत परियोजना "UCHDPL- SECTOR-7-PLOTS" (जिसका रेरा पंजीयन नं.-.एशरागर&ए२०3469 है।) को अंकित,/संशोधित करना सुनिश्चित करें। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा wera शिकायत के सम्बन्ध में अपना नवीन आपत्ति-पत्र रेरा कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड एवं भौतिक प्रति दाखिल किये जाने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है। अतः विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 02 सप्ताह के अन्दर अपना नवीन आपत्ति-पत्र सहित प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा रेरा कप्प्लेन्ट पेज़ पर अंकित उनके द्वारा अदा की गयी धनराशि के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण उक्त नवीन आपत्ति-पत्र में दर्शित करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त आगामी 02 सप्ताह में शिकायतकर्ता, विपक्षी के उक्त नवीन आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज,/अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।
पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु, नियत तिथि 23-42-2026 को पेश हो। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.08.20 BHOOSREDDY 46:38:05 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा। 45