Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

1. Mrs. Salra Verma 2. Mr. Nitin Verma v. Prateek Realtors India Private Limited

Complaint No. NCR145/01/0377/2020

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर पीठ-3 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 परिवाद संख्या :—NCR45/0i/0377/2020 सरला वर्मा व नितिन वर्मा बनाम प्रतीक रिएलटर्स इण्डिया प्रा.लि. दिनांक:--/7 /2£/ 2022 परिवादी का परिवाद धारा-63 के अन्तर्गत प्रस्तुत किया गया। पुकार पर परिवादनी की ओर से अधिवक्ता श्री मोहित राय व प्रतिवादी के अधिवक्ता श्री अमित मिश्रा उपस्थित | परिवादनी ने पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 27.40.2020 का प्रतिवादी द्वारा अनुपालन न करने पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। परिवादनी की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के कम में प्रतिवादी के विरूद्ध नोटिस दिनांक 20.04.2024 व कारण दर्शाओं नोटिस दिनांक 06.03.202i को जारी किया गया परन्तु प्रतिवादी की ओर से अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त पत्रावली पीठ में सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी जिस पर पीठ द्वारा प्रतिवादी से लिखित आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया जो प्रतिवादी द्वारा पीठ को उपलब्ध कराया TAL! परिवादनी की ओर से तर्क प्रस्तुत किया गया कि समझौते की प्रकिया सफल नहीं हो पाई क्योंकि प्रतिवादी द्वारा अनियमित चार्जेज लगाया गया है। vad की ओर से ae प्रस्तुत किया गया कि अनुपालन आख्या प्रस्तुत किया जा चुका है और जो चार्जेज लगाया गया है वह रेरा आदेश के अनुसार ही है। Page पत्रावली के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि पीठ द्वारा दिनांक 27.40.2020 को प्रतिवादी को आदेशित किया गया कि परिवादनी को दिसम्बर 2020 तक इकाई का अधिपत्य विलम्बित अवधि ब्याज के साथ उपलब्ध कराये अन्यथा दिसम्बर 2020 के उपरांत परिवादनी जमा धनराशि प्राप्त करने हेतु रेरा के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के लिए स्वतंत्र होगी।

उक्त तथ्यों के परिशीलन से स्पष्ट है कि प्रतिवादी ने पीठ द्वारा पारित आदेश का निर्धारित अवधि में पालन नहीं किया गया जिस कारण परिवादनी द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया परन्तु यहां यह स्पष्ट होता है कि प्रतिवादी को जून 202: को आंशिक अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया जो पत्रावली पर उपलब्ध है। उक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुये प्रतिवदी को यह आदेशित किया जाता है कि यथाशीघ्र प्रिवादनी को आवंटन पत्र में अंकित मूलभूत सुविधाओं के साथ आवंटित इकाई का अधिपत्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यहां यह सपष्ट किया जाता है कि उभयपक्ष के मध्य हस्ताक्षारित आवंटन,अनुबंध पत्र में निहित शुल्क ही परिवादनी से प्रतिवादी प्राप्त करेगा | इसके अतिरिक्त अन्य कोई शुल्क प्राप्त करने का अधिकारी नहीं होगा। सचिव, 'रेरा' को निर्देशित किया जाता है कि धारा 38/40/63 के अन्तर्गत पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 27.0.2020 के क्रम संख्या-”खं” के अनुसार विलम्बित अवधि का ब्याज धनराशि वसूली हेतु वसूली प्रमाण-पत्र जारी करना सुनिश्चित करें। चूंकि प्रतिवादी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है, ऐसी स्थिति में पत्रावली को धारा-63 की अग्रिम कार्यवाही हेतु प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। (arg प्रताप सिंह) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण Page 2