Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

1. Mrs. Salra Verma 2. Mr. Nitin Verma v. Prateek Realtors India Private Limited

Complaint No. NCR145/01/0377/2020

Decision date
2025-06-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 /63 सपठित नियम-24 45-शिकायत UAT—NCR45/0/0377/2020 4. श्रीमती सरला वर्मा 2. श्री. नितिन वर्मा बनाम प्रतीक रियलटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 49.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनीष अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री इन्द्रेश विक्रम सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा अनावश्यक रूप से कोविड--49 अवधि का विलम्ब ब्याज वापस मांगा जा रहा है तथा होल्डिंग चार्ज भी जो विपक्षी द्वारा लगाया गया है वह भी गलत है। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता से .रु. 4,88,565 /- इसलिए मांग की जा रही है, क्योंकि वसूली प्रमाण-पत्र के माध्यम से अतिरिक्त धनराशि शिकायतकर्ता को अदा की गई है, जोकि कोविड-49 की अवधि का है।

जहाँ तक after चार्ज का प्रश्न है, तो शिकायतकर्ता को अभी तक कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है और न ही विपक्षी द्वारा कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र प्रेषित किया गया है। अतः विपक्षी शिकायतकर्ता से कोई होल्डिंग चार्ज प्राप्त करने के अधिकारी नहीं है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा स्वयं बताया गया कि वह &.,88,565 /— विपक्षी को अदा करने के लिए तैयार है, जोकि कोविड-49 अवधि से सम्बन्धित है। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह रु.4,88,565/- विपक्षी को अदा करना सुनिश्चित करें। विपक्षी तत्काल शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित रु.4,88,565 /— बकाया मांग के साथ प्रेषित करना सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता कब्जा प्रस्ताव-पत्र प्राप्त होने पर उक्त धनराशि विपक्षी को अदा करना सुनिश्चित wt) तद्पश्चात विपक्षी शिकायतकर्ता के पक्ष में एक माह के अन्दर रजिस्ट्री कराते हुए कब्जा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 34.07.2025 को पेश हो। ar माह . सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण