Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

1. Mrs. Salra Verma 2. Mr. Nitin Verma v. Prateek Realtors India Private Limited

Complaint No. NCR145/01/0377/2020

Decision date
2024-07-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत धारा'-38 / 40 /63 के सपठित नियम-24 45-शिकायत संख्या : NCRI45/0/0377/2020 श्रीमती सरला वर्मा एवं श्री नितिन वर्मा बनाम प्रतीक Raced इंडिया प्रा.लि. आदेश-पत्र दिनांक: 03.07.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता मनीष अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री इन्द्रेश विक्रम सिंह उपस्थित हुए । उक्त प्रकरण में दिनांक 27.05.2024 को गणना कराये जाने हेतु पत्रावली रेरा चार्टेड एकाउन्टेट को प्रेषित की गई थी, परन्तु रेरा चार्टेड एकाउन्टेट द्वारा अवगत कराया गया कि पत्रावली पर सी.सी. (पूर्णता प्रमाण पत्र) की प्रति उपलब्ध नहीं है। आंशिक पूर्णता प्रमाण पत्र दिनांक 6.06.2024 की प्रति विपक्षी द्वारा दाखिल की गयी है। उभयपक्षों द्वारा बताया गया कि पूर्णता प्रमाण पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा देयों के सम्बन्ध में ग्राहक खाता बही दाखिल की गयी थी, जिसका भुगतान शिकायकर्ता द्वारा किया जा चुका है। उसके पश्चात भी विपक्षी द्वारा यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही रजिस्ट्री निष्पादित की गयी है और अनावश्यक रूप से विलम्ब करने के उदेश्य से अतिरिक्त देय निकाले गये है, जिनकी माँग शिकायतकर्ता से की गयी है। अतः: उभयपक्षों द्वारा दाखिल गणना शीट के अनुसार पुनः गणना कराकर रेरा चार्टेड एकाउन्टेट अग्रिम 03 दिवस में रिरपोट पीठ के समक्ष उपलब्ध करायें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 29.07.2024 को पेश हो।

ae \ आर. th. fie (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण